Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हू नदी की ओर पार्टी करने गए चार युवकों में से एक युवक लापता हो गया है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम कोलू नदी में युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि बिशनपुर निवासी पांच युवक बीती रात पार्टी करने कोल्हू नदी की तरफ गए थे। जहां अशोक नामक एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। साथ में मौजूद अन्य युवकों ने अशोक के नदी में बहने की बात कही। जिसके बाद पुलिस वह एसडीआरएफ की टीम ने अशोक की तलाश शुरू कर दी है।