Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार खोह नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। 26 जुलाई 2023 को थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की कोटद्वार में लालपुल के नीचे खोह नदी में एक युवक बह गया है। मौके पर SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आपके पहाड़ में इस सुंदर पक्षी को क्या कहते हैं?

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियाना चलाया गया व संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से एक किलो मीटर आगे उक्त युवक का शव नदी के बीच पाया गया । SDRF टीम द्वारा अत्यंत जोखिम लेते हुए शव तक पहुँच बनाई और शव को नदी से बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटनास्थल पर SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा पता चला की व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था व अचानक अनियंत्रित होकर नदी के बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर में CM योगी और धामी का संगम: विकास योजनाओं की सौगात और AI बॉट से संवाद

मृतक का विवरण :- श्री लवी शर्मा उम्र – 25 वर्ष पुत्र श्री ज्ञान चंद निवासी:- सुरई बाजार बिजनौर।

Select Language

Advertisement