Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में आयोजित निःशुल्क योग शिविर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और योग चिकित्सा के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना है।

आज का योग शिविर KD मेमोरियल कर्नाटखोला स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक किरन सुप्याल ने विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम, मुद्रा बंद और ध्यान का अभ्यास कराया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को इन क्रियाओं के लाभों और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें लाभ हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मोहान रेंज के जंगल में वन्यजीव ने महिला को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत

योग शिविर में स्कूल के छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और लोग विभिन्न रोगों के उपचार के लिए योग चिकित्सा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रतिभागियों ने बताया कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित होने चाहिए ताकि समाज में योग के महत्व को और अधिक व्यापक रूप से फैलाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 20 करोड़ की डकैती की वारदात में इस्तेमाल कार बदमाशों ने आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी थी

शिविर में यह भी बताया गया कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों के विपरीत, योग चिकित्सा से शरीर को किसी प्रकार की हानि नहीं होती है। इसके माध्यम से न केवल रोगों से बचाव संभव है बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। इस प्रकार विश्वविद्यालय का यह प्रयास जनस्वास्थ्य और जनजागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement