Report by : Paras Bisht
Published at :
27 नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

सोमवार को बारिश व उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना
हल्द्वानी। राज्य में 27 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को बारिश व उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड में होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे सूखी सर्दी खत्म होगी और कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ने की संभावना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›