Report by : कालू वर्मा
Published at :
दिल्ली से दोस्तो संग कांवड़ लेने आया था छोटा भोला “आयुष” दोस्तों से बिछड़ा
दिल्ली से दोस्तो संग कांवड़ लेने आया था छोटा भोला “आयुष” दोस्तों से बिछड़ा

हरिद्वार पुलिस/S.P.O. की तत्परता से परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कहा “धन्यवाद हरिद्वार पुलिस”
हरिद्वार
। कोतवाली रुड़की को करीब 23.00 बजे रात्रि नगर निगम रुड़की के पास ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्म0गण/S.P.O. को एक छोटा भोला आता दिखाई दिया जिसके हाव-भाव और पीड़ा समझकर उससे सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ/जानकारी की गयी तो छोटे भोले द्वारा अपना नाम आयुष बताते हुए जानकारी दी कि हरिद्वार से दिल्ली कावड़ ले जाते समय रुड़की से 20 किमी पहले वह अपने दोस्तो से बिछड़ गया।
आयुष को कोतवाली रुड़की पर लाया तथा उसके परिजनों/परिचितों की जानकारी कर परिजन को थाने पर बुलाकर आयुष को उसके  परिजनो/परिचितों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चे के परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
खोए बालक का विवरण-
आयुश पुत्र प्रवीन उम्र 13 वर्ष निवासी म0न0 350 पंजाबी बाग के पास थाना निहाल विहार गेट-2 दिल्ली

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›