Report by : कालू वर्मा
Published at :
मंगलौर पुलिस ने धर दबोचा दुष्कर्म का आरोपी, ठिकाना बदलकर कर रहा था निवास

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पर मंगलौर निवासी व्यक्ति द्वारा स्वयं की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में अंतर्गत धारा 376 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कराया गया।बलात्कार जैसे जघन्य अपराध से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा अभियोग पंजीकृत कर तुरंत टीम का गठन किया गया था।
टीम द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त के घर तथा अन्य सभी संभावित स्थानों में तलाश की गई परंतु अपराधी शातिर किस्म का था लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था इसी बीच दिनांक 4.7.23 को मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को दबोचा गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैl
अभियुक्त-
1. समीर पुत्र इनाम निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर
पुलिस टीम
1 .उपनिरीक्षक भावना पंवार
2 .हेड कांस्टेबल संदीप
3. कांस्टेबल सुशील

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›