Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार लोकसभा से बसपा के टिकट से एन वक्त चुनाव लड़ने से इनकार करने वाली भावना पांडे अब भाजपा में होंगी शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा के प्रदेश प्रभारी को हटाया, यूपी के मीरापुर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक जमील अहमद को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया
हरिद्वार।
लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे के दो दिन बाद ही पार्टी का साथ छोड़ने के साथ अब भाजपा में शामिल होंगी। भावना पांडे के पार्टी राजनीतिक ड्रामे से नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम को हटा दिया है। वहीं बसपा से बसपा ने यूपी के मीरापुर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक जमील अहमद कासमी को हरिद्वार लोस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मीरापुर विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर जिले और बिजनौर लोकसभा सीट में आती है।
भावना पांडे बीती 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। उसी दिन उन्हें हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभ प्रत्याशी घोषित किया गया था। सोमवार को वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वह देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

Select Language

Advertisement