Connect with us

नई दिल्ली

हरिद्वार से 17 हजार लोगों के खून पसीने की कमाई का करोड़ों लेकर फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

20 साल से जीत रहा था लोगों का भरोसा, चला रहा था कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) संस्था
हरिद्वार।
ज्वालापुर थाना क्षेत्र 17 हजार लोगों के खून पसीने की कमाई का करोड़ों रुपये की रकम लेकर फंड संचालक फरार हो गया। उसने मुस्लिम फंड संस्था बनाई थी। जिसमे बिना ब्याज के बैंक की तरह लेनदेन करता था। संचालक फरार होने पर लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संस्था से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल रज्जाक निवासी सराय करीब 20 साल से कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नाम की संस्था संचालित कर रहा था।
हज्जाबान मोहल्ले में मिनी बैंक जैसा इस संस्था का कार्यालय खोला था, जहाँ अब ताला लगा है। पुलिस ने खाताधारक वसीम राव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर पथरी की शिकायत पर आरोपी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी कि संचालक के बैंक खातों को फ्रीज कराने किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई स्कूलों में पहली से आठवीं तक अनिवार्य होंगी एनसीईआरटी की किताबें, 'ऑपरेशन सिंदूर' भी शामिल होगा पाठ्यक्रम में

Select Language

Advertisement