Report by : CWN Desk
Published at :
एसडीएम कोटद्वार ने की दो फैक्टरियां सील

डीएम के आदेश पर हुई प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्यवाही

कोटद्वार। कोटद्वार नगर के जशोधरपुर स्थित सिडकुल में फैक्ट्रियों के खिलाफ लगातार प्रदूषण फैलाने की मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी पौड़ी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र में 6 इकाई ऐसी हैं, जो पर्यावरण प्रदूषण के मानकों पूरा नहीं कर रही हैं। इसलिए उनके निर्देश पर दो स्टील फैक्ट्रियों को सील कर दिया है।
जशोधरपुर सिडकुल स्थित वर्तमान में 17 इकाई संचालित हैं। कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर-40 स्थित स्टील इकाइयां क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण के मानकों के विपरीत संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों व पार्षद मनीष भट्ट ने पूर्व में जिलाधिकारी पौड़ी व स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी पौड़ी ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम से जांच कराई। जांच में जशोधरपुर सिडकुल में 6 स्टील इकाइयों द्वारा मानकों को पूर्ण नहीं करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी की दी गई।
जिलाधिकारी पौड़ी ने 6 फैक्ट्रियों को 30 दिसंबर, 2022 समय सीमा तक पर्यावरण प्रदूषण के मानकों को पूर्ण करने की चेतावनी दी थी। तय समय पर कुछ फैक्ट्रियों को मानकों को पूरा नहीं करने के बावजूद संचालित किया जा रहा था। बीती देर रात जिलाधिकारी पौड़ी ने कार्रवाई करते दो स्टील फैक्ट्रियों को सील कर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिना मानकों के फैक्ट्री संचालित होने पर अन्य इकाइयों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›