पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के मासी में रामगंगा नदी में डूबने से दंपती की मौत, नदी में नहाने गए थे दोनों

नोएडा निवासी राहुल प्रजापति पत्नी ममता के साथ पूजा कार्यक्रम में भाग लेने ससुराल आए थे
अल्मोड़ा
। रामगंगा नदी में डूबने से एक दंपती की मौत हो गई है। दोनों नदी में नहाने के उतरे थे। लेकिन नदी के भंवर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद चौखुटिया और मासी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा निवासी राहुल प्रजापति (28) अपनी पत्नी ममता (26) के साथ कुछ दिनों पहले एक पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ससुराल चौखुटिया के कनरे गांव आए हुए थे। पूजा कार्यक्रम के बाद बुधवार को दोनों मासी में रहने वाली ममता की ताई के घर आए हुए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास रामगंगा नदी में नहाने आ गए। नहाते वक्त राहुल और ममता दोनों रामगंगा नदी के गहरे भंवर की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो वह मदद को दौड़े लेकिन तब तक वह नदी के भंवर में डूब चुके थे।
आनन फानन इसकी जानकारी मासी पुलिस चौकी और चौखुटिया थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी के गहरे भंवर से दोनों शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल और ममता का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था। वे दोनों नोएडा में नौकरी करते थे। विवाह के बाद पहली बार कनरे गांव आए हुए थे। इधर, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी