Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा लमगड़ा में अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक में एक अधेड़ के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 12 जून को उसकी नाबालिग बेटी घर से गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ सिटी विमल प्रसाद और लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग को आनंद सिंह निवासी लमगड़ा के पास से बरामद किया। नाबालिग के मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो समेत आईपीसी की धारा 363/366 ए व 376(3) में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Select Language

Advertisement