Report by : gulabsingh
Published at :
कुमाऊं कमिश्नर के औचक निरीक्षण से आरटीओ ऑफिस के दलाल अपने ऑफिस छोड़ कर भागे।

हल्द्वानी– कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया।

कार्यालय के बाहर शराब की बोतल और गंदगी देख नाराज हुए, आरटीओ कार्यालय के बाहर फास्ट फूड की दुकानों में भी की छापेमारी, गन्दगी करने पर दो दुकानदारों के चालान करने के निर्देश दिए साथ ही आरटीओ प्रशासन के मौजूद न होने पर जताई नाराजगी, मांगा भी स्पष्टिकरण।

इस संयुक्त अभियान से वहां के दलाल अपने ऑफिस को छोड़कर भाग खड़े हुए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›