Report by : CWN Desk
Published at :

काशीपुर/उधमसिंहनगर- काशीपुर की बेटी व अन्तराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी नें एक बार फिर किया काशीपुर का नाम रोशन, जीता गोल्ड साथ ही चैम्पियन ट्राफी पर भी कब्जा, काशीपुर वालों ने दी बधाई…
काशीपुर राजस्थान के जयपुर में आयोजित 15 वीं आल इंडिया रेलवे हैंडबॉल (महिला एवम पुरुष) चैम्पियनशिप में काशीपुर निवासी अन्तराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने गोल्ड मैडल जीत कर काशीपुर सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर काशीपुर वासियों में खुशी की लहर है। दरअसल बीती 25 मार्च से 28 मार्च तक राजस्थान के जयपुर के गणपति नगर स्थित केपी सिंह स्टेडियम में 15 वीं आल इंडिया रेलवे हैंडबॉल (महिला एवं पुरुष) चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया । इस चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स की हैंडबॉल टीमों नें प्रतिभाग किया जिसमें 8 पुरुष टीमों व 5 महिला वर्ग की टीमो के 112 पुरुष 65 महिला खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। नॉर्दन रेलवे की टीम नें अन्तराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में फाइनल मैच में नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर को हराकर गोल्ड मेडल व चेम्पियन ट्राफी पर कब्जा किया। प्रियंका चौधरी की इस उपलब्धि पर काशीपुर में खुशी की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›