Report by : gulabsingh
Published at :
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है जिसका असर कल 30 मार्च से दिखाई देने लगेगा और आने वाले दिनों में फिर से ठंडक का अहसास बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च व 1 अप्रैल को राज्य के अनेक क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31मार्च और 1अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में अनेक जगहों पर और शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इस दिन बारिश प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।