Report by : CWN Desk
Published at :
उज्जैन में तूफान, महाकाल लोक की 6 मूर्तियां गिरकर टूटीं, 2 लोगों की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। जिले में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं “श्री महाकाल लोक” कॉरिडोर में लगी सात में छह सप्तऋषियों की मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में ‘श्री महाकाल लोक’ कॉरिडोर की छह सप्तऋषि मूर्तियां रविवार दोपहर आई तेज आंधी के चलते गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था, लेकिन गनीमत रही कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि मूर्तियों और कॉरिडोर के काम में गुजरात की कंपनियों को लगाया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ महीने पहले 900 मीटर लंबे ‘श्री महाकाल लोक’ कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण किया था। कुल 856 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण में ‘श्री महाकाल लोक’ को 351 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›