Connect with us

मौसम

आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में बारिश की संभावना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार हैं। जबकि, निचले क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के साथ ही आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चल रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाओं के साथ वर्षा भी हुई, जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। दून समेत अधिकतर शहरों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। चारधाम और आसपास की चोटियों पर हुई बर्फबारी के चलते पहाड़ों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है।
सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बौछारें पड़ने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement