उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित: गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष और 36 महासचिव

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव शामिल किए गए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गठित इस व्यापक टीम में संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात नई कार्यकारिणी सूची जारी की।
गठित कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के 41 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारी समिति में विशेष स्थान दिया गया है। पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ नेत्री गोदावरी थापली को सौंपी गई है।
संगठन के भीतर अलग-अलग व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों का भी गठन किया गया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति की कमान भुवन कापड़ी को सौंपी गई है, जबकि अनुशासन समिति का अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, एसआईआर समिति का नेतृत्व मनोज रावत और आरोप पत्र समिति की जिम्मेदारी करण माहरा को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद से ही इस कार्यकारिणी विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। लगभग नौ महीने के गहन विचार-विमर्श के बाद सामने आई यह टीम राज्य में पार्टी की चुनावी और सांगठनिक गतिविधियों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी