हरिद्वार-गंगा भक्त टीम आस्था के संस्थापक अमित कुमार मुल्तानिया के नेतृत्व में ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा आस्था घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए आस्था टीम के सदस्यों ने मां गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया। श्रुति सलूजा ने कहा कि मां गंगा की आस्था के लिए और मां गंगा की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। युवा भाई और बहनों को मिलकर मां गंगा की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। हिमानी गौर ने बताया कि टीम आस्था की सबसे बड़ी मुहिम मेरा हरिद्वार सबसे सुंदर के लिए सभी सदस्य बहुत मेहनत और निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं तथा प्रत्येक सप्ताह रविवार के दिन सुबह 2 घंटे अभियान पिछले लगभग 7 वर्षों से चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में सलूजा, श्रुति, प्रिया, कामिनी, सोनल, हिमानी, कशिश, दिग्विजय, तरुण, अनुज कश्यप, बलवीर, राहुल, संजय, अक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में हर महीने 09 तारीख को बजेगा भूकम्प का सायरन, जानिए समय और नियम
कलियर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, चमोली रहा केंद्र; खौफ में घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य: सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा
राज्यसभा चुनाव: दिनेश आर्य ने भरा पर्चा, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज करेंगे नामांकन