हरिद्वार

फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाला सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से 3 साल से फरार रुपये लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाला सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है।
सीएमएस को मिली शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। छुट्टी पर रहते हुए एक ही आदमी की 3 मेडिकल रिपोर्ट बनाई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। 2019-20 में पैसे लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के मामलें में दर्ज हुआ था मुकदमा। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर बीरेंद्र नौटियाल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक फर्जी मेडिकल बनाना बड़ा अपराध है। आरोपी के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।
सन् 2020 में CMS की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज मु0अ0स0 249/2020 से सम्बन्धित अभियुक्त बिरेन्द्र कुमार नौटियाल को अथक प्रयासों बाद आज दिनांक 10.04.2023 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर हरिद्वार में तैनात था।
मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी चिकित्सक बिरेन्द्र नौटियाल द्वारा सिविल अस्पताल रुडकी मे अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2019 व 2020 में पैसे लेकर फ़र्जी सिटी स्कैन व एक ही व्यक्ति के 3-3 मेडिकल मेडिकल बनाए गए।
इस अति गंभीर प्रकरण में वीरेंद्र उपरोक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर अभियुक्त को जुर्म धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120 बी भादवि के तहत मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
*अभियुक्त का विवरण-*
बिरेन्द्र कुमार नौटियाल पुत्र श्री महेन्द्र सिह निवासी ग्राम भगतोवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी