हरिद्वार

आपसी समन्वय से चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं: मनराल

आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद पुलिस की तैयारियां शुरू

हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा सीजन-2023 के संदर्भ में हाईवे मार्ग पर स्थित होटल मालिक ऑटो/ विक्रम यूनियन के मालिक/चालक ,  बस यूनियन के मालिक/चालकों की एक गोष्टी यातायात पुलिस लाइन कमल दास कुटिया, जनपद हरिद्वार में क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार श्रीमती जूही मनराल द्वारा ली गई। जिसमें आगामी चारधाम यात्रा से संबंधित जानकारी साझा की गई व यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु पर  विचार विमर्श किया गया साथ ही अवगत कराया  कि  सभी लोगों की आपसी योगदान एवं समन्वय से चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराएंगे यात्री हरिद्वार शहर में आगमन एवं प्रस्थान एवं हरिद्वार भ्रमण में किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो
उक्त बैठक में  प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिद्वार श्री विकास पुंडीर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार श्रीमती भावना कैंथोला एवं अन्य लोग  उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी