हरिद्वार

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस विश्नोई के नाम से शुगर मिल प्रबंधक से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, रजिस्टर्ड डाक से भेजा था धमकी भरा पत्र
फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मारने की थी धमकी, शुगर मिल का पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी
हरिद्वार।
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में दिनांक 10/07/23 को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल लक्सर सत्यपाल सिंह ने रजिस्टर्ड डाक से गैंगस्टर गोल्डी बराड व लोरेंस विश्नोई के नाम से 01 करोड रूपये की फिरोती की मांग करने व फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रकरण गंभीर, गठित की गई थी टीमें
घटना की गम्भीरता एवं घटना में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड का नाम आने से पूरे प्रदेश भर में चर्चित इस मामले को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशन में स्पेशल टीमों का गठन किया गया था।
हरिद्वार पुलिस की मेहनत से पकड़ा गया आरोपी
गठित पुलिस टीम द्वारा रजिस्टर्ड डाक की डिलीवरी के सम्बन्ध में सभी तथ्यों को गहराई से समझते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर जानकारी प्राप्त की और लक्सर रूडकी क्षेत्र में सैकड़ों CCTV फुटेज को खंगालने में रात दिन एक कर दिया। हरिद्वार पुलिस टीमों का आपसी तालमेल और छोटी-छोटी बातों को आपस में कनेक्ट करते हुए आरोपी लोकेश कुमार शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र दत्त शर्मा को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल हुई।
ये था कारण
अभियुक्त वर्ष 2019 में शुगर मिल से रिटायर हो गया था व वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक कुल 04 वर्षो से लगातार एक्सटेंशन पर नौकरी कर रहा था। उसका एक्सटेंशन समाप्त होने पर उसके द्वारा 01 वर्ष का एक्सटेंशन और बढाने हेतु नये प्रधान प्रबंधक एस0पी0 सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन एस0पी0 सिंह ने उनका एक्सटेंशन अस्वीकार कर दिया। इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा प्रधान प्रबंधक को गोल्डी बराड व लोरेंस विश्नोई गैंगस्टरो के नाम से डराते हुए 01 करोड रूपये की धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा था ताकि प्रधान प्रबंधक डर जाए और उसको पैसा आसानी से मिल जाए।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
लोकेश कुमार शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र दत्त शर्मा निवासी मेन बाजार लक्सर जिला हरिद्वार
पुलिस टीम
01.मनोज ठाकुर- क्षेत्राधिकारी लक्सर
02.अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक
03. व0उ0नि0 अंकुर शर्मा
04. कानि0 प्रभाकर थपलियाल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी