हरिद्वार

20 लाख 82 हजार से अधिक कीमती नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर पकड़े

समाज में नशे का जहर घोलने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं, एक-एक करके सभी को जेल भेजा जा रहा है :: एसएसपी

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।
इसी क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा माधवपुर अंडरपास से 02 अभियुक्तों को कार से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए भारी मात्रा में लगभग 82,400 ट्रामडोल टैबलेट के साथ दबोचा गया जिनकी बाजार में कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई।
नाम पता अभि0गण-
1- मोहित पुत्र जसवीर सिह निवासी ग्राम रामपुर निजामपुर थाना देवबन्द
2- इन्द्रेश पुत्र लहरी सिह निवासी ग्राम टिकौला कला थाना मंगलौर हरिद्वार
बरामदगी का विवरणः-
1- अभि0 मोहित से बरामद- 57,500 ट्रामाडोल टेबलेट
2- अभि0 इन्द्रेश से बरामद- 24,900 ट्रामाडोल टेबलेट
3- एक  स्विफ्ट कार
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री बी0एल0 भारती (SHO) गंगनहर
2- व0उ0नि0 प्रदीप तोमर
3- उ0नि0 सुभाष चन्द्र
4- हे0का0 रघुवीर सिंह
5- हे0का0 अमित शर्मा
6- का0 दीपक चौधरी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी