Report by : कालू वर्मा
Published at :
पुलिस ने लगाई जनता की चौपाल, नशे के खात्मे के आमजन से मांगा सहयोग

हरिद्वार। थाना झबरेड़ा पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 22.07.2023 को थाना झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डेलना में  पुलिस द्वारा चौपाल आयोजित की गई।
इस दौरान ग्राम डेलना में निवासरत स्थानीय लोगों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम, UTTARAKHAND POLICE APP, E-FIR व साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। ग्राम वासियों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने के प्रयास लगातार जारी हैं। नशा बेचने व गोकशी करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर ग्रामीणों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›