Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: बनेगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संस्थानों को मिलेगी मान्यता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैण) में शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे, जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक चलेगा, जिसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के सवालों और चुनौतियों का सामना करेगी, वहीं कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र को सफल बनाने के लिए सचिवालय से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार रवाना हो रही हैं। सचिवालय की एक टीम पहले ही गैरसैंण पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी। सोमवार तक शेष अधिकारी भी गैरसैंण कूच करेंगे।

इस बीच मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक प्रदेश में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका के चलते गैरसैंण पहुंचने वाले प्रतिनिधियों और अधिकारियों की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। सरकार और प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मानसून सत्र को लेकर जनता की निगाहें गैरसैंण पर टिकी हैं। विपक्ष जहां बेरोजगारी, महंगाई और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को उठाने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपनी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का प्रयास करेगी।


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›