Connect with us

देहरादून

विकासनगर टोंस नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर से हिमाचल में चौपाल जा रहे थे कार सवार

देहरादून। देहरादून से लगे हिमाचल बॉर्डर पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में कार खाई में गिरने के बाद टोंस नदी में समा गई। कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें दो हिमाचल और दो विकासनगर के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से मीनस की ओर जा रही एक कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल व उत्‍तराखंड बॉर्डर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और सीधे टोंस नदी में समा गई। बताया जा रहा है कार सवार चार लोग विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में राजस्व पुलिस और एसटीएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में संदीप पुत्र आत्‍मा राम निवासी नेरवा शिमला हिमाचल उम्र 35 वर्ष और मनोज जिंटा पुत्र केवल राम निवासी हिमाचल उम्र 32 वर्ष हैं। दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement