Report by : कालू वर्मा
Published at :
गदर-2 के पाकिस्तान जनरल” मनीष वाधवा” ससुर की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे
गदर-2 के पाकिस्तान जनरल” मनीष वाधवा” ससुर की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे

हरिद्वार। गदर 2 मूवी में पाकिस्तान जनरल का अभिनय करने वाले अभिनेता मनीष वाधवा अपने ससुर शशिकांत सूरी की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे।
श्री गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने बताया की उनके तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल,अनमोल मल्ल के माध्यम से ब्रह्मकुंड पर अस्थि प्रवाह किया गया। उसके बाद मनीष वाधवा ने अन्य पिंडदान कर्म कुशवर्त घाट पर संपन्न करने के बाद अपने तीर्थ पुरोहित की गद्दी पंडित मोतीराम जोतीराम, कमलकांत मल्ल फर्म पर पुरखो की वंशावली में नाम दर्ज कराया। मनीष वाधवा के साथ बेटा बहन वा भांजी भी पहुंची। इस अवसर तीर्थ पुरोहित शगुन भगत मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›