Connect with us

उत्तराखण्ड

राजाजी टाइगर रिजर्व में 34 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण कर हो रही खेती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सेटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा, पीसीसीएफ ने दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व में कासरो रेंज के पास करीब 34 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण कर बाहरी लोग अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। सेटेलाइट इमेज में अतिक्रमण सामने आने के बाद पीसीसीएफ अनूप मलिक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नहीं तो जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीसीसीएफ अनूप मलिक ने सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान की समीक्षा के दौरान राजाजी पार्क और शिवालिक सर्किल के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि डीएफओ, वनाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें अन्यथा वो अपनी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार और उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नदी श्रेणी और नदियों किनारे चिन्हित अतिक्रमण को दो हफ्ते में हटाएं।
उन्होंने सभी डिवीजनों को रोजाना वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते को रिपोर्ट देने के भी सख्त निर्देश दिए। बैठक में राजाजी पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर कहकशां नसीम, शिवालिक सीएफ राजीव धीमान, डीएफओ देहरादून नितीश मणि त्रिपाठी, डीएफओ हरिद्वार नीरज शर्मा, गोविंद वन्यजीव विहार के डिप्टी डायरेक्टर मयंक शेखर झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य संपत्ति अधिकारी नव निर्मित वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया

Select Language

Advertisement