Connect with us

उत्तराखण्ड

दुष्कर्म पीड़िता छात्रा को अस्पताल में भर्ती कर फरार हुआ आरोपी युवक, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, आंतरिक अंगों में ब्लीडिंग होने पर छात्रा को कराया अस्पताल में भर्ती

देहरादून। दून में पढ़ रही छात्रा से दोस्ती करके एक युवक उसे अपने कमरे में ले गया। वहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। युवती की तबीयत खराब हो गई। आंतरिक अंगों में ब्लीडिंग होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां युवती का भाई भी पहुंचा। लेकिन, आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट के अनुसार, छात्रा के भाई ने तहरीर दी। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि वह और उसकी 22 वर्षीय दीदी देहरादून के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करते हैं। आरोप है कि उसकी दीदी को अंकित मूल निवासी निगोही शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी नंदाकी चौकी अपने कमरे पर लेकर गया। आरोप है कि वहां युवती से उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। आरोपी ने खुद ही युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा तो अंकित कुछ बताए बिना चला गया। इसके बाद पीड़िता को दून अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल के दौरान उसने डॉक्टर को बताया कि अंकित ने उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। उसका नंबर भी बंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास अचानक मलबा और बोल्डर गिरे, तीन तीर्थयात्री की मौत

Select Language

Advertisement