Report by : CWN Desk
Published at :
घर से निकलती थी डियूटी के बहाने, स्पा सेंटर में जिश्मफरोशी

राजपुर रोड स्पा सेंटर में पुलिस छापा, 11 लड़कियों समेत 13 लोग पकड़े गए

देहरादून। देहरादून के राजपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 11 लड़कियों समेत 13 लोगों को पकड़ा है। लड़कियां देहरादून की रहने वाली हैं। जिनको नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक दिया।
राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। सूचना पर थाना डालनवाला पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से एनजीओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई। 2 महिला संचालकों सहित कुल 13 लोग पकड़े गए। थाना डालनवाला पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम  के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने बताया कि लड़कियां घर से डियूटी के बहाने आती थी और स्पा सेंटर में जिशम्फरोसी करती थी। आरोपी लड़कियों की उम्र 20 से 33 साल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›