Connect with us

देहरादून

पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में पॉड टैक्सी संचालन का देश का पहला प्रोजेक्ट
देहरादून। हरिद्वार में पर्सनल रैपिट ट्रांजिट सिस्टम के तहत पॉड टैक्सी चलाने के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए हैं। पीपीपी मोड का यह प्रोजेक्ट डेढ़ साल में पूरा किया जाना है। पॉड टैक्सी के रूप में यह देश का पहला प्रोजेक्ट भी होगा।
उत्तराखंड मेट्रो कारपोरेशन ने यहां पॉड टैक्सी चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। गत माह ही कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी, अब मेट्रो कारपोरेशन ने इसके ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए हैं, जो 17 मई को खुलेंगे। प्रोजेक्ट के तहत हरिद्वार में ज्वालापुर के अंतिम छोर से भारत माता मंदिर और लक्सर रोड तक करीब 20 किमी ट्रैक पर पॉड टैक्सी चलाई जानी है।
मेट्रो कारपोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी के हवाले से कहा गया है कि ग्लोबल टेंडर जारी करने की पुष्टि करते हुए बताया कि कई कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट में शुरुआती रुचि दिखाई है। इससे प्रोजेक्ट कामयाब होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए डेढ़ साल का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जमीन की ज्यादा आवश्यकता नहीं है। पॉड का भारत में यह पहला प्रयोग होगा। पॉड टैक्सी एक तरह की केबिल कार है। जिसमें एक केबिन में एक वक्त में छह से सात लोग आ सकते हैं। इसके लिए जमीन की ज्यादा जरूरत नहीं है। इसके पिलर और स्टेशन भी सड़कों के ऊपर ही बनाए जाने हैं।
सीतापुर, ज्वालापुर, आर्यनगर, रामनगर, ऋषिकुल, रेलवे स्टेशन, ललता रौ पुल, मनसा देवी रोपवे, हर की पैड़ी, खड़खड़ी, मोतीचूर, शांतिकुंज, भारत माता मंदिर, कनखल, गणेशपुरम, दक्ष मंदिर, जगजीतपुर, लक्सर रोड स्टेशन होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement