Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ी कार्यवाई और फेरबदल किए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सहायक आयुक्त प्रवर्तन गढ़वाल देवेंद्र गिरी गोस्वामी के निलंबन की संस्तुति, आबकारी निरीक्षक सरोज पाल को निलंबित
देहरादून। शासन ने मंगलवार देर रात आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान को हटा दिया। उनको मुख्यालय अटैच किया गया है। सहायक आयुक्त प्रभा शंकर मिश्रा को नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया। जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार पवन कुमार को अवैध शराब की बिक्री मामले में नोटिस देकर 72 घंटे में जवाब तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लाइफ जैकेट के बिना नौकायन करने पर बोट स्वामी का लाईसेंस निरस्त होगा,किया जायेगा चालान

हरिद्वार में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत को भीं हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं, देहरादून में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में सहायक आयुक्त प्रवर्तन गढ़वाल देवेंद्र गिरी गोस्वामी के निलंबन की संस्तुति शासन भेजी गई है। आबकारी निरीक्षक सरोज पाल को निलंबित किया गया। ऋषिकेश की आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने जय स्टोन क्रेशर द्वारा खनन के मानकों में बरती जा रही अनियमिताओं पर रोक लगाई, सरकार से पूछा कि स्टोन क्रेशर पर पूर्व जुर्माना लगाया था उसको जमा करवाया है या नही
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement