देहरादून के लोक भवन में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
देहरादून। लोक भवन प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एक विशेष ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और राज्यपाल के साथ अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवाओं की जिज्ञासाओं में ज्ञान की ललक और राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प साफ झलकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रीय चेतना का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ होना चाहिए। अपने प्रत्येक प्रयास और उपलब्धि को राष्ट्रहित से जोड़कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
राज्यपाल ने युवाओं (Uttarakhand Governor news) को नागरिक उत्तरदायित्वों और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा योग, खेल, ध्यान और साहित्य को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया का जिक्र किया गया। इस दौरान सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप समेत कई गणमान्य लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे।