देहरादून

देहरादून में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून के दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांवों को गोद लेने वाले 30 प्रवासियों का आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन (Pravasi Uttarakhandi Sammelan Dehradun) का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए प्रवासी उत्तराखंडियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे राज्य की अमूल्य निधि हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं और पैतृक जड़ों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने वाले 30 प्रवासियों का विशेष आभार जताया। उन्होंने राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा सख्त नकल विरोधी कानून, 35 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की सफलता का भी जिक्र किया गया।
मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami news) ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के तहत 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। साथ ही सरकार जल्द ही अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि करने जा रही है। प्रदेश में सौंग, जमरानी और लखवाड़ बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं के साथ हवाई संपर्क पर भी तेजी से काम हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और विधायक विनोद चमोली ने रिवर्स पलायन और राज्य के विकास पर अपने विचार रखे। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रवासियों को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्हें निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में प्रसून जोशी, हिमानी शिवपुरी और चित्रांशी रावत सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी