Report by : CWN Desk
Published at :
राज्यपाल ने जनता से जुड़ने के लिए वैबसाइट को लांच किया

उनकी वैब निम्नवत है :-

https://www.ltgengurmitsingh.co.in

कमल जगाती

नैनीताल– नैनीताल के राजभवन में आज राज्यपाल लैफ्ट. जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने आम जनता से जुड़ने के लिए एक वैबसाइट को लांच किया है। ऊत्तराखण्ड के विभिन्न आयामों से जुड़ी इस वैब के माध्यम से कोई भी नागरिक राज्यपाल तक सीधे अपनी बात रख सकता है और उनसे मुलाकात कर सकता है।
नैनीताल के राजभवन में चुनिंदा पत्रकारों के बीच राज्यपाल ने अपनी वैबसाइट को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया और मास मीडिया के इस दौर में, इस वैबसाइट को बनाया गया है। इसे बनाने में राजभवन से जुड़े कमल पाण्डे, पारितोष और ए.डी.सी.मेजर तरुन के विजन से ये वैबसाइट संभव हो सकी है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का विवरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये, एक पॉइन्ट कॉन्टेक्ट है जिसमें राज्यपाल के किसी भी कार्यक्रम की जानकारी रहेगी। बहुत बड़ी संख्या से जुड़ने के कारण ये एक सफल प्रयोग होगा। इसके माध्यम से कोई भी राज्यपाल से संपर्क कर राजभवन में मिल सकता है। इसमें जी20 समिट का एक हिस्सा डाला गया है। जी20 के दो सफल आयोजन के बाद तीसरा भी सफलता पूर्वक निभाएँगे। पांच मिशन बनाए हैं जिसमें रिवर्स माइग्रेशन, प्राकर्तिक ऑर्गेनिक खेती, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, आई.टी.और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के अलावा स्पिरिचुअल टूरिज्म मुख्य हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज के समय सभी लोगों को तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी बात देश दुनिया के आगे रखनी चाहिए। कहा कि कुमाऊं भर के मंदिरों को कनेक्ट करने की जरूरत है। भारत को विश्व गुरु, आत्मनिर्भर भारत बनाने में ईश्वर मदद करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›