Report by : CWN Desk
Published at :
नगर निगम टाउन हॉल की स्थिति बदहाल, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, बरसात में टपकती है छत, परिसर में उग गई झाड़ियां

खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है नगर निगम का जर्जर टाउन हॉल

हरिद्वार- नगर निगम का टाउन हाल खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है। परिसर में झाड़ियां उग आई है। बरसात में छत टपकने लगती है। टाउन हॉल का प्रयोग सिर्फ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान होता है। इसके बाद वीरान हो जाता है। भले ही नगर निगम की बोर्ड बैठक में बड़े-बड़े निर्णय लिए जाते हो, लेकिन टाउन हाल की बदहाल स्थिति को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है। देवपुरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम निकट स्थित बने नगर निगम के टाउन हॉल स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। टॉउन हॉल में नगर निगम की विभिन्न बैठकों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है। वर्तमान में यहां नगर निगम की कई महीनों बाद बोर्ड बैठक ही होती है। इसके अलावा कभी कभार कोई कार्यक्रम हो जाता है। जिस वजह से टाउन हॉल की स्थिति भी डगमगाने लगी है। बरसाती मौसम में यहां की छत टपकने लगती है। जबकि बैठकों से पहले यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेकार ही रहती है। टाउन हॉल के परिसर में आसपास झाड़ियां भी उगी हुई है। रंग रोगन की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे साफ है कि नगर निगम इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। यदि जल्द नगर निगम टाउन हाल की बदहाल स्थिति को ठीक नहीं करता है तो टाउन हाल खंडहर में तब्दील हो जाएगा। नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि टाउन हाल की देखरेख को लेकर बोर्ड में प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन नगर आयुक्त की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। टाउन हाल की खराब स्थिति को लेकर मिली शिकायत के स्वयं शौचालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शौचालय की स्थिति खराब मिलने पर अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन साफ-सफाई आज तक नहीं हो पाई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›