Report by : CWN Desk
Published at :
विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई दहेज को लेकर हत्या की आशंका

हरिद्वार- गुरूवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसके मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत महिला का पंचनामा किया गया। विवाहिता के परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी ने बताया कि गुरूवार को ब्रहमपुरी इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी नेहा (21) पत्नी सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि विवाहिता के पिता लालजी वाला निवासी सुभाष ने कोतवाली में पति समेत उनके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में विवाहिता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री नेहा की लव मैरिज सौरभ से हुई थी। विवाह के बाद से युवक के परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। नेहा की 4 वर्षीय एक बच्ची भी है। मृतक महिला का पंचनामा कानूनगो की ओर से किया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›