Connect with us

हरिद्वार

कांवड़ मेले की शुरुआत से पहले हरिद्वार पुलिस की सत्यापन को लेकर बड़ी कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

2 महीने में 7826 का सत्यापन कर 1511 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • कांवड़ मेले के सकुशल सम्पन्न कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती हरिद्वार पुलिस
  • अवांछनीय तत्वों को बिलों से बाहर निकालने के एसएसपी अजय सिंह के स्पष्ट निर्देश
  • पूरे जनपद में वृहद तरीके से चलाया जा रहा सत्यापन अभियान
  • हम चाहते हैं शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए, बिना पहचान वाले लोग कभी भी समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसलिए हमारी टीमें गंभीरता से सत्यापन की कार्रवाई कर रही हैं : एसएसपी
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बच्चों का मिड डे मील डकार गए प्रधानाध्यापक, सस्पेंड

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2023 शुरु होने से पूर्व ही एसएसपी अजय सिंह के स्पष्ट दिशा निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने पूरे जनपद में वृहद स्तर पर बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया हुआ है।
सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस का मेन मोटिव नकारात्मक एवं आपराधिक घटनाओं में लिप्त होकर समाज के बीच छिपे तत्वों को बाहर निकालना था/है ताकि धर्मनगरी आपराधिक तत्वों की शरण स्थली न बन पाए।
हरिद्वार पुलिस द्वारा मात्र 2 महीनों में की गई कार्यवाही–
कुल सत्यापन – 44733
कुल संदिग्ध व्यक्ति जिनके खिलाफ कार्रवाई -7826
कार्यवाही के दौरान कुल गिरफ्तार -1511
कुल नगद चालान – 6640
वसूला गया कुल संयोजन शुल्क – ₹16.92 लाख/-
कोर्ट भेजे गए चालान – 2186
गैर राज्य भेजे गई सत्यापन की संख्या – 1764
कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर घने कोहरे की धुंध के बीच हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखिए नजारा

Select Language

Advertisement