Report by : CWN Desk
Published at :
(मनोज जोशी)
नैनीताल, पहाड़पानी । शुक्रवार सुबह तड़के से अचानक हल्की बारिश की बूंदाबांदी शुरू हुई। जिसके बाद करीब सुबह नौ बजे बाद धूप खिल गई। इसके पश्चात दोपहर एक बजे बाद फिर मौसम ने रुख बदला तो पहाड़पानी आसपास में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो मनाघेर में ओले गिरने के साथ बर्फ़बारी देखने को मिली । क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक यदि ऐसे ही ठंड बढ़ गई तो देर रात बर्फबारी के आसार लग रहे हैं।

