Report by : gulabsingh
Published at :
नैनीताल जिले में मौसम का मिजाज बदला, बारिश

हिमपात होने की संभावना, काश्तकारों और पर्यटन से जुड़े लोगों में खुशी

हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। नैनीताल जिले में कई इलाकों में हल्की बारिश होने लगी है। इससे मुक्तेश्वर, नैनीताल और पहाड़पानी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि, कुमाऊं के अन्य पहाड़ी जिलों में मौसम ने करवट बदली है और काले बादल घिर आएं हैं। दो दिनों से पहाड़ में धूप खिलने के साथ बादल मंडरा रहे थे। हल्द्वानी समेत तराई भाबर इलाकों में ठंड है।

नैनीताल जिले में मौसम का मिजाज बदला, बारिश
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›