Connect with us

हरिद्वार

संत समाज का मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण की असली प्रेरणा: सीएम धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में सतगुरु लाल दास महाराज के निर्वाण दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन और देवभूमि का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संतों को नमन करते हुए कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन ही समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में इस समय सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल चल रहा है। सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार तेजी से कर रही है। केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होगी। इसके साथ ही हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर और ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध निर्माण और सामाजिक वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, देहरादून में स्थापित हिंदू अध्ययन केंद्र के माध्यम से ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति में शोध को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान श्री सतगुरु चेतनानंद जी भूरी वाले ने बताया कि उनकी संस्था बीते 57 वर्षों से समाज सेवा और निर्धनों के लिए निरंतर अखंड भोजन सेवा का संचालन कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश के कड़े कानूनों की सराहना की। इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, साधु-संत और दूर-दराज से आए अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement