Connect with us

कोटद्वार

लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के 3 जवानों पर गुलदार का हमला, सेना के अस्पताल में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से गुलदार की दहशत, दिन ढलने के बाद बाहर निकलने से बच रहे लोग
कोटद्वार। लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल जवानों का सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। घायल सभी जवान गढ़वाल राइफल्स के है।
सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। बाइक सवार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले के बाद तीनों जवानों को सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट आने के कारण भर्ती किया गया है,जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच माह पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में बाइक सवार दो सैनिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि अधिक जानकारी जुटाई जा रही है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement