Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार मालन पुल के पास नदी में फंसे 16 लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
कोटद्वार मालन पुल के पास नदी में फंसे 16 लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे लोग

कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की कोटद्वार मालन पुल के पास 16 लोग नदी के बीच फंसे है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की 16 लोग नदी के बीच फंसे हुए है। बारिश का पानी ज्यादा आने के कारण,यह लोग नदी को पार नहीं कर पाये।  SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप व लाइफ जैकेट की सहायता से सभी लोगो को  रेस्क्यू कर सकुशल सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
गौरतलब है की यह सभी लोग दैनिक मज़दूरी करने के उपरांत नदी के रास्ते अपने घर लौट रहे थे  की अचानक नदी में ज्यादा पानी आने के कारण सभी लोग फंस गये।  नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण सभी के  प्राणों पर संकट लगातार बढ़ रहा था परन्तु  SDRF द्वारा समय पर पहुंचकर सबकी प्राणों की रक्षा की गई ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›