Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार। कोटद्वार में लगातार हो रही बारिश के चलते गाड़ीघाट का पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुल पुराने झूलापुल को बंद करके सनेह क्षेत्र की ओर जाने के लिए बना था।
पुल टूटने से सनेह क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार दोपहर 3 बजे से हो रही बारिश ने पूरे शहर में तबाही कहर ढाया हुआ है। जगह-जगह सड़के खत्म हो चुकी है और पूरे शहर में पानी और मलबे के अंबार लगे हुए हैं।शहर के आपदा से भी बुरे हालात हो चुके हैं।