Connect with us

उत्तराखण्ड

लैंसडौन में देर रात हुआ कार हादसा, चार की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत गुमखाल में कार 300 मीटर खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू

कोटद्वार। मंगलवार देर रात को भारी बारिश के बीच लैंसडाउन के समीप देवडाली रोड़ पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

देर रात्रि थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF टीमें मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 130 करोड़ रुपये का घोटाला, यूपी राजकीय निर्माण निगम के पांच अफसरों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। SDRF जवानों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।
वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:-
1. चंद्रमोहन सिंह, उम्र 62 वर्ष।
2. दिनेश सिंह, उम्र -63 वर्ष।
3. कमल सिंह, उम्र- 45 वर्ष।
4. अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष।
उपरोक्त सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement