चमोली

देवप्रयाग में 12वीं के छात्र को उठाकर ले गया गुलदार, शव बरामद

नई टिहरी। देवप्रयाग के महड़ गांव में बीती देर रात 17 साल के एक किशोर को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। देवप्रयाग के महड़ गांव निवासी अनुराग 12वीं का छात्र था।
बीती शाम वह खेलकर अपने दोस्तों के साथ घर आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसके स्वजन ने उसकी तलाश की। इस दौरान डिग्री कालेज के रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिये। उन्हीं को देखकर स्वजन 100 मीटर दूर गये तो वहां झाड़ियों में अनुराग का क्षत विक्षत का शव बरामद हुआ।
उसके गले और शरीर पर दांतों के निशान थे। गुलदार के हमले के बाद देवप्रयाग के सभी स्‍कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी