Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हैली सेवा शुरू, इतना है किराया

7 सीटर हेलीकाप्टर रोजाना दो चक्कर लगाएगा, गौलापार से होगी उड़ान
हल्द्वानी
। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जाएगी। गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की जाएगी। कहा कि 7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ़ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हेरिटेज एविएशन और यूकाडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›