Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा अस्थायी बस अड्डा, यहां हुई जगह फाइनल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रशासन ने अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में जगह तलाश ली है। परिवहन विभाग और एडीबी के अपफसरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टेशन के लिए बुधवार को निरीक्षण के दौरान जमीन को फाइनल कर दिया है। प्रशासन अब यहां पर अस्थाई बस अड्डा बनाने की कार्यवाही शुरू करेगा।
शहर में बढ़ते यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। जिस कारण से हमेशा जाम की समस्या भी बनी रहती है। शहर के बीचो बीच बस अड्डा होना भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी ने भी अस्थाई बस अड्डे के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ परिवहन विभाग और एडीबी के अफसरों ने गांधी स्कूल के मैदान में अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन के लिए निरीक्षण किया, लेकिन निरीक्षण के दौरान प्रशासन को वहां पर कुछ तकनीकी दिक्कतें होने का अंदेशा हुआ जिसके बाद प्रशासन ने गांधीनगर स्कूल के मैदान को रिजेक्ट कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन की पूरी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में पड़े खाली प्लाट पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वहां का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद परिवहन विभाग और एडीबी के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित खाली प्लाट की जमीन को अस्थाई रोडवेज बस अड्डे के लिए फाइनल कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है। माना जा रहा कि अब शीघ्र ही बस अड्डे के निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा: अनियंत्रित थार कार अलकनंदा नदी में गिरी, एक महिला रेस्क्यू, चार की तलाश जारी

Select Language

Advertisement