Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-अल्मोड़ा राजमार्ग बंद
हल्द्वानी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग मलुवा आने से बंद हो गया है। कल शाम से हो रही भारी बारिश के बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग में मलबा आने से मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले और हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग का सहारा ले रहे है।
आज इस मार्ग पर भौरिया बैंड के पास मलबा आने के बाद से यातायात बंद हो गया। नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर यह सूचना दी हैै। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई हैै। पुलिस ने किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति के लिए डायल 112 और नैनीताल पुलिस के कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर संपर्क करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›