Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चम्पावत से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल, पहाड़ी से बस टकराकर चालक ने बड़े हादसे से बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मरोड़ाखान के पास बस पहाड़ी से टकराने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल, बस में सवार थे 28 लोग
चम्पावत।
चम्पावत से पिथौरागढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस मरोड़ाखान में हादसे का शिकार हो गई। चालक ने बस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बस में 28 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके 07 पीए 2906 के एक ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होने से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच बस के चालक पंकज पांडेय ने बिना घबराए सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस में सवार 26 यात्रियों की जान पर मंडरा रहा खतरा टल गया। अलबत्ता पहाड़ी से बस टकराने के कारण चालक परिचालक व छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे स्वास्थ्य कर्मी हरिमोहन बोहरा ने पुलिस व 108 को सूचना दी। हरिमोहन बोहरा, पंकज भट्ट, पंकज जोशी व पंकज खर्कवाल आदि युवाओं ने घायल यात्रियों को बस से निकाला। सूचना मिलने पर 112 व पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायलों को अन्य बस से उनके गंतव्य को भेज दिया गया। उज्जवली धामी (51 वर्ष), विवेक (25 वर्ष), अरविंद बेलाल (20 वर्ष), मयंक कार्की (19वर्ष), कमल थापा (23 वर्ष) व लक्ष्मी (40 वर्ष) आदि घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं, पर चोटें काफी लगी हुई है। जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मात्र 4 रुपये में चलती है 60 किमी बाइक

बस के चालक पंकज पांडे ने बताया तीव्र ढलान में अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए, तो उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा। चालक ने बताया उन्हें बस को रोकने के लिए तीन बार बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा। चालक के मुताबिक बस काफी पुरानी हो चुकी है। वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स न मिलने के कारण जुगाड़ कर बसों को चलाना पड़ता है। हादसे की जानकारी मिलते ही लोहाघाट डिपो के एजीएम केएस राणा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा नियमों के हिसाब से सभी घायलों को मुआवजा दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement