Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी कालाढूंगी रोड पर कार में मृत मिले एलएलबी छात्र पार्थ की गला दबाकर हुई थी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पोस्टमार्टम में खुलासा, पुलिस छात्र के साथियों की तलाश में जुट गई
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर कार में मृत मिले एलएलबी छात्र पार्थ की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में कहासुनी के बीच संघर्ष हुआ, इसके बाद पार्थ की हत्या की गई। पुलिस को पार्थ के तीन साथियों पर ही शक है। एसएसपी की ओर से बनाई गई पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
मूल देवलथल चोपता, पिथौरागढ़ और हाल कठघरिया स्थित बच्ची नगर निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) पुत्र राजेन्द्र सिंह सामंत 31 अक्तूबर से लापता था। एक नवम्बर को कालाढूंगी रोड पर आरके टेंट हाउस के पास कार में उसका शव मिला था। पार्थ के पेट में दो-तीन जगह चोट के निशान थे। एक आंख भी लाल थी, मुंह में नाखून के निशान थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा था। चम्पावत में सरकारी विभाग में कार्यरत पार्थ के पिता व परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाए जाने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पार्थ की कार दो बार घटनास्थल के आसपास आती-जाती दिखाई दी है। पुलिस पार्थ के साथियों की तलाश में जुट गई है।

Select Language

Advertisement